विद्यार्थी परिषद
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह परिषद आमतौर पर प्रत्येक स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्थापित की जाती है। यह छात्रों के लिए अपनी राय व्यक्त करने, निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भाग लेने और विभिन्न स्कूल गतिविधियों को आयोजित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। सर्वप्रथम विभिन्न पदों हेतु इच्छुक विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया ।तत्पश्चात योग्य विद्यार्थियों का चयन किया गया ।तिथि 29 अगस्त, 2024 को प्राचार्य महोदय श्री अरुण कुमार द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर अलंकृत किया गया ।विद्यालय कप्तान साहिल तथा योगिता द्वारा विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को विद्यालय के हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलवाई गई ।प्राचार्य महोदय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी तथा अनुशासन के महत्त्व से अवगत करवाते हुए सभी को नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया ।